फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   No matter how much effort you are making to promote

Rishikesh News: जान जोखिम में डालकर अक्षर ज्ञान बांच रहे नौनिहाल

Thu, 23 Nov 2023 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
No matter how much effort you are making to promote
Iस्कूल भवन की दीवार और छतों पर पड़ी दरारें, भवन गिरने का बना है खतराI
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार भले ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कितना ही प्रयास कर रही हो, लेकिन धरातल पर विभागीय जिम्मेदार अधिकारी इसे पलीता लगा रहे हैं। बुकंडी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का बदहाल भवन इसका उदाहरण है। यहां नौनिहाल जान जोखिम में डालकर सुनहरे भविष्य का सपना संजो रहे हैं।



यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बुकंडी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय है। वर्तमान समय में इस विद्यालय में करीब 14 बच्चे अध्ययनरत हैं। वर्ष 1962 में बुकंडी के ग्रामीण और तत्कालीन शिक्षकों ने श्रमदान से टिन शेड के रूप में यहां विद्यालय बनवाया था। तब यहां चार कमरे और एक बरामदा बनाया गया था। इससे पहले यहां एक बेडू के पेड़ के नीचे विद्यालय संचालित होता था। बाद में विद्यालय के लिए भवन स्वीकृत हुए। अगस्त 2023 में आपदा के कारण विद्यालय का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। विद्यालय की दीवार और छत में जगह-जगह दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन


बरसात के दिनों में लगभग सभी कमरों में पानी टपकता है। हर समय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और अध्यापक दहशत में रहते हैं। ग्रामीण सतेश्वर जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल में वर्ष 2022 में इसकी शिकायत भी की थी। उसके बाद संबंधित विभाग को इस पुरानी भवन के निष्प्रोजन के लिए आदेश पारित हुए थे। मगर एक वर्ष बीत जाने के बाद भी यह भवन जस का तस खड़ा है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता बर्थवाल ने बताया कि दोनों ही भवन जर्जर हालत में हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। हम विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं। मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iजल्द ही विद्यालय भवन का निरीक्षण कराया जाएगा। जर्जर भवन के निष्प्रोजन की प्रक्रिया की जाएगी। - रमेश सिंह तोमर, खंड शिक्षा अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed