फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   no current in tahsil

तहसील में बिन बिजली सब सून

Thu, 28 Jan 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 28 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
no current in tahsil

तहसील में अघोषित विद्युत कटौती का खामियाजा बुधवार को आम जनता को भुगतना पड़ा। बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी ऑनलाइन कार्य ठप हो गए। ऐसे में न ही ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र से आवश्यक प्रमाण पत्र जारी हुए और न ही ऑनलाइन आवेदन हो सके। लोगों को भूमि की कंप्यूटरीकृत खतौनी भी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


घंटो इंतजार के बाद विद्युत व्यवस्था के बहाल नहीं होने पर लोग मायूस को होकर लौटे। सुबह करीब 11 बजे अचानक बत्ती गुल हो गई। तहसील स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र और कंप्यूटरीकृत खतौनी कक्ष के कंप्यूटर बंद होने से सारा कामकाज बाधित हो गया।
विज्ञापन


ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र के बाहर आय, जाति, स्थायी प्रमाण पत्र लेने और आवश्यक प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने आए कतार में खड़े लोग बिजली आने का इंतजार करने लगे। लेकिन दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटरीकृत खतौनी कक्ष में कामकाज ठप रहा। रानीपोखरी से आए देवेंद्र गैरोला, राजेंद्र सिंह ने बताया कि भूमि की कंप्यूटरीकृत खतौनी निकालने आए थे। लेकिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से काम नहीं हुआ। तहसील में हावी अव्यवस्था पर लोगों ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत से समस्या के समाधान की गुहार लगाई।


वकीलों ने किया प्रदर्शन
घंटों आपूर्ति बाधित होने और तहसील में बिजली के वैकल्पिक इंतजाम नहीं करने पर भड़के वकीलों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि तहसील में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) ने जनरेटर सेट लगाया है।

लेकिन प्रशासन द्वारा उपयोग में नहीं लाने से जेनरेटर शोपीस बना हुआ है। वकीलों ने एक स्वर में कहा कि बिजली गुल होने पर जनहित में जनरेटर सेट संचालित करना चाहिए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में एसोसिएशन उपाध्यक्ष राकेश कंडवाल, अजय कुमार ठाकुर, लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा, एमपी सिंह, नरेंद्र रांगड़, भूपेंद्र कुकरेती आदि थे।



तहसील में विभिन्न विभागों को ऑनलाइन सुविधा प्रदत्त करने वाले स्वान का जनरेटर सेट है। ईंधन की व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी समय से इसका उपयोग नहीं हो पाया है। मामले को दिखवाकर बिजली के वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे।-आईडी उनियाल, नायब तहसीलदार


शैल विहार में पुरानी विद्युत लाइन बदलने के कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। यह अघोषित कटौती नहीं है।-अरविंद नेगी, अवर अभियंता, ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed