फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   no broadband service in rishikesh

दो महीने से ब्राडबैंड सेवा बेपटरी

Wed, 17 Feb 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Wed, 17 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
no broadband service in rishikesh

तीर्थनगरी और समीपवर्ती इलाकों में भारत संचार निगम लिमिटेड की ब्राडबैंड सेवा बेपटरी चल रही है। लगभग दो महीने से रोजाना इंटरनेट सेवा के घंटों बाधित रहने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे आम उपभोक्ता खासे परेशान हैं। सबसे अधिक नुकसान व्यावसायिक तौर पर ब्राडबैंड का इस्तेमाल करने वालों को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


इसके बावजूद बीएसएनएल के अफसर बार-बार बाधित हो रही इंटरनेट सेवा को दुरुस्त करने की बजाए बहाने बना रहे हैं। महकमे के भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो ब्राडबैंड सेवा को दुरुस्त कराने में अधिकारियों के दिलचस्पी नहीं दिखाने से खिन्न उपभोक्ता निगम के कनेक्शन कटवाने लगे हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल की लचर सेवाओं से स्थानीय उपभोक्ता परेशान हैं। नगर और समीपवर्ती इलाकों में इंटरनेट ब्राडबैंड सेवा की स्थिति सबसे अधिक खराब है। उपभोक्ताओं की मानें तो दो महीने से रोजाना चार से छह घंटे इंटरनेट बाधित होने लगा है। सेवा को दुरुस्त करने के मामले में विभागीय स्तर पर बरती जा रही लापरवाही का सबसे अधिक खामियाजा व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर कैफे संचालकों की मानें तो सुबह से रात तक कई बार इंटरनेट के घंटों बाधित रहने से व्यवसाय को नुकसान हो रहा है। इस बाबत कई बार विभागीय अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत कर चुके हैं। लेकिन आश्वासन के सिवाय और कुछ नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed