फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh: fire extinguish arrangements not in Roadways buses

Rishikesh: रोडवेज बसों में नहीं हैं आग बुझाने के ठोस इंतजाम, हादसा हुआ तो कैसे बचेगी जान

Sun, 04 Dec 2022 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2022 06:45 PM IST
सार

आईएसबीटी में उत्तराखंड परिवहन निगम की अलग-अलग डिपो की बसों में अग्निशमन सिलिंडर है कि नहीं इसकी पड़ताल की गई।

विज्ञापन
Rishikesh: fire extinguish arrangements not in Roadways buses
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोडवेज बसों में आग बुझाने के ठोस इंतजाम नहीं हैं। कई बसों में तो सिलिंडर ही नहीं है और जिनमें हैं उनकी तिथि खत्म हो चुकी है। ऐसे में यदि कभी बसों में आगजनी की घटना होती है तो बसों में आग बुझाना मुश्किल हो जाएगा। इसके प्रति रोडवेज डिपो प्रशासन गंभीर है न चालक-परिचालक। चालक को जो भी बस थमाई जाती है वह उसे लेकर ही रूट पर निकल जाता है।

विज्ञापन


शनिवार को आईएसबीटी में उत्तराखंड परिवहन निगम की अलग-अलग डिपो की बसों में अग्निशमन सिलिंडर है कि नहीं इसकी पड़ताल की गई। ऋषिकेश डिपो की कई बसों में सिलिंडर ही नहीं थे और जिन बसों में सिलिंडर दिखे उनकी समाप्ति की तिथि नजर नहीं आई।
विज्ञापन


आईएसबीटी में खड़ी रुड़की डिपो की नई बस में दो सिलिंडर दिखे जबकि अन्य बस में इसे रखना शायद जरूरी नहीं समझा गया। चालक परिचालकों ने बताया कि बसों में आग बुझाने वाले सिलिंडर की एक्सपायरी डेट देखना, गाड़ी में सिलिंडर है या नहीं यह काम डिपो के फोरमैन का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें तो ड्यूटी स्लिप दी जाती है और हम बस को रूट पर ले जाते हैं। चालक परिचालकों को आग बुझाने का किसी प्रकार का प्रशिक्षण भी नहीं दिया जाता। यदि बस में कोई भी अग्निकांड हो जाता है तो कौन आग बुझाएगा।


जिन-जिन डिपो की बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं हैं संबंधित डिपो से उनका विवरण मांगा जाएगा। जल्द ही सभी बसों अग्निशमन सिलिंडर लगाए जाएंगे। - संजय गुप्ता, मंडलीय महाप्रबंधक (संचालन) देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed