{"_id":"5f95d23a8ebc3eefb908a8bd","slug":"no-alcohol-served-in-daughter-s-wedding-rishikesh-news-drn3601594181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी में नहीं परोसी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी में नहीं परोसी शराब
विज्ञापन
ढालवाला में नशा मुक्त शादी के लिए प्रमाणपत्र देते संस्था अध्यक्ष कुसुम जोशी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती के ढालवाला में रमेश थलवाल ने बेटी की मेंहदी रस्म में शराब न परोसकर एक मिसाल कायम की है। बेटी की शादी में वह मेहमानों और बारातियों के बीच चर्चा का विषय बने रहे। शादी में आए नाते रिश्तेदारों ने भी इस मुहिम पर चर्चा कर अपने घरों में होने वाले कार्यक्रमों में शराब न परोसने की बात कही।
मैत्री स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने कहा कि वह नशा मुक्ति को लेकर वह लोगों को शादी ब्याह में नशा न परासने की सलाह देती है। ढालवाला में आयोजित रुचिका की शादी में एक फार्म भरवाकर शराब न परोसने का संकल्प पत्र भरवाया था। रुचिका के पिता ने कहा कि उनके परिवार द्वारा यह संकल्प लिया गया था कि वह अपनी पुत्री के विवाह में परिवार के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई नशा नहीं परोसा जाएगा। इस अवसर पर मैत्री स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष कुसुम जोशी की ओर से परिवार को गिलोय का पौधा देकर निरोगी और स्वस्थ जीवन की कामना का संदेश दिया गया। समिति की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने समाज में बढ़ती इस कुप्रथा को बंद कराने के लिए सभी महिलाओं का आह्वान किया और कहा कि यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो एक दिन यह बुराई निश्चित ही जड़ से खत्म हो जाएगी ।
इस कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की नगर कार्य वाहिका अनीता भट्ट आदि उपस्थित थे।