फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nishank met the family members of martyr Jagendra Singh

शहीद जगेंद्र सिंह चौहान के परिजनों को निशंक ने बधांया ढ़ांढस

Sat, 26 Feb 2022 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Nishank met the family members of martyr Jagendra Singh
03 सियाचीन ग्लेशियर में शहीद हुए कान्हरवाला भानियावाला निवासी शहीद जगेंद्र सिंह चौहान को पुष्पा? - फोटो : RISHIKESH
सियाचिन ग्लेशियर में पैट्रोलिंग के दौरान कान्हरवाला निवासी जगेंद्र सिंह चौहान शहीद हो गए थे। शनिवार को पूर्व शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कान्हरवाला स्थित उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

उन्होंने शहीद जगेंद्र सिंह चौहान के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उनके श्रद्धासुमन अर्पित किए। परिजनों को हर स्तर पर मदद करने का भरोसा दिलाया। सांसद निशंक चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पौड़ी में सड़क हादसे के मृतक शिक्षक रणवीर सिंह के परिजनों से भी मिले और सांत्वना दी। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण कन्नौजिया के निधन पर उनके आवास पर जाकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इसके अलावा सांसद निशंक ने हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचकर उपचार करा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यवस्था प्रमुख संपूर्णानंद थपलियाल का हाल पूछा। इस दौरान पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, रामलाल कोठारी, पुरुषोत्तम डोभाल, रविंद्र बेलवाल, बालकृष्ण चमोली, प्रकाश कोठारी, पंकज शर्मा, जेपी गैरोला, विनय कंडवाल, विपिन कोठारी, हिमांशु राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचकर उपचार करा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यवस्था प्रमुख संपूर्णानंद थपलियाल की कुशलक्षेम पूछी। डोईवाला निवासी संपूर्णानंद थपलियाल के हृदयाघात होने पर कुछ दिनों से अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन अस्पताल में उपचार करा रहे हल्द्वानी निवासी निमेश पांडेय का भी हालचाल जाना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed