फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nisha contributed 25 thousand to the PM Relief Fund

निशा ने पीएम राहत कोष में दिया 25 हजार का योगदान

Thu, 03 Mar 2022 08:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:37 PM IST
विज्ञापन
Nisha contributed 25 thousand to the PM Relief Fund
1 मेयर अनीता ममगाईं को पीएम रिलीफ फंड में पच्चीस हजार का चेक देती यूक्रेन से लौटी छात्रा निशा ग्रे - फोटो : RISHIKESH
रूस और यूक्रेन के बीच सुरक्षित घर पहुंची निशा ग्रेवाल ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 हजार रुपये की धनराशि दी है। निशा ने निगम सभागार में मेयर अनीता ममगाई को चेक सौंपा। निशा ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं की सकुशल घर वापसी की व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने यह धनराशि पीएम राहत कोष में योगदान स्वरूप दी है।
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे छात्रों को लाने के लिए केंद्र सरकार ीी ओर से ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वायुसेना की ओर से यूक्रेन और आसपास के देशों में फंसे भारतीय छात्रों को लाने का काम किया जा रहा है। गढ़ी श्यामपुर निवासी एमबीबीएस छात्रा निशा ग्रेवाल चार दिन पहले यूक्रेन से अपने घर पहुंची है। निशा ग्रेवाल ने अपने पिता राजकुमार और माता गीता देवी के साथ बृहस्पतिवार मेयर अनीता ममगाई को पीएम राहत कोष में 25 हजार रुपये का चेक भेंट किया। निशा ग्रेवाल के पिता ने कहा कि केंद्र सरकार की कोशिश से ही निशा भी सुरक्षित घर पहुंची है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से यूक्रेन और आसपास के देशों से छात्रों को स्वदेश लाया जा रहा है। अधिकांश मेडिकल की पढाई के लिए वहां गए थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, संदीप शास्त्री, रोमा सहगल, विवेक गोस्वामी, मनीष मनवाल, सुजीत यादव, राजीव गुप्ता, राजू शर्मा, महेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed