Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nilgai injured near Airport Tiraha

Rishikesh News: एयरपोर्ट तिराहे के पास घायल हुई नील गाय

Thu, 05 Nov 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 05 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Nilgai injured near Airport Tiraha
जौलीग्रांट। भानियावाला-ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर एयरपोर्ट तिराहे के पास एक लोडर वाहन की चपेट में आकर एक नील गाय घायल हो गई। जिसके बाद मार्ग पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। नील गाय जंगल से निकलकर सड़क पार कर दूसरे जंगल में जाने का प्रयास कर रही थी। टक्कर लगने के बाद नील गाय बीच रोड पर खड़ी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाय के मुंह से खून टपक रहा था। क्षेत्रवासियों ने बड़कोट रेंजर गणेश उनियाल को सूचना दी। रेंजर उनियाल ने कहा कि यह घटना थानो रेंज की है। जिसके बाद थानो रेंजर को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने नील गाय को किसी तरह जंगल के अंदर भेजा। एनएल डोभाल ने कहा कि वन कर्मियों के प्रयासों के बाद नील गाय जंगल के अंदर चली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed