फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   NGT action gust house seal

जीएमवीएन का पर्यटक गेस्ट हाउस सील

Wed, 03 Aug 2016 02:12 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Wed, 03 Aug 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन

प्रशासन ने राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के मानक पूरे नहीं करने पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के भरत भूमि गेस्ट हाउस को सील कर दिया। कार्रवाई से पहले गेस्ट हाउस में कार्यरत कर्मियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था।

विज्ञापन


मंगलवार शाम एसडीएम कुश्म चौहान, तहसीलदार एसएस राणा और सीओ चक्रधर अंथवाल पुलिस बल के साथ हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित जीएमवीएन भरतभूमि गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां गेस्ट हाउस के सहायक प्रबंधक एमएस रांगड़ को एनजीटी के गेस्ट हाउस सील करने के लिखित आदेश दिखाए और गेस्ट हाउस खाली करने का निर्देश दिया। औचक कार्रवाई से गेस्ट हाउस कर्मी अचंभित रह गए। सभी गेस्ट हाउस से बाहर आ गए। इस बीच प्रशासन ने गेस्ट हाउस का मौका मुआयना कर मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस सील करने की कार्रवाई का जीएमवीएन कर्मियों ने विरोध किया है। कर्मचारी संघ जीएमवीएन अध्यक्ष जयप्रकाश कोठारी ने बताया कि मामले में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम प्रबंधन वर्ग की उदासीनता के चलते कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed