फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Newborn's body found on Chandrabhaga river bank

चंद्रभागा नदी किनारे मिला नवजात का शव

Wed, 29 Jan 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Newborn's body found on Chandrabhaga river bank
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चंद्रभागा नदी किनारे नवजात का शव के मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कुत्ते निवाला बनाने के लिए बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया है। मामले में बाल आयोग ने संज्ञान ले लिया है।
विज्ञापन

मायाकुंड ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने चंद्रभागा नदी किनारे मिले क्षतविक्षत नवजात के मामले को बाल अधिकार संरक्षण आयोग में पत्र लिखकर अवगत कराया। इस पर बाल आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को पत्र भेजकर 15 दिन के भीतर मामले की जांच रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराने को कहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को चंद्रभागा नदी किनारे घाट पर स्थानीय लोग गुजर रहे थे। इसी दौरान लोगों एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबाए भागते दिखाई दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर कुत्तों के भगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों से नवजात के शव के संबंध में पूछताछ भी की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव को लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंची। यहां चिकित्सकों ने बताया कि नवजात शव बच्ची का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शिनाख्त के लिए राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed