फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   New Year gift of municipal Rishikesh

नए साल में ऋषिकेश को नगर निगम की सौगात

Wed, 04 Jan 2017 01:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Wed, 04 Jan 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
New Year gift of municipal Rishikesh
ऋषिकेश शहर का विहंगम दृश्य। - फोटो : amar ujala

ऋषिकेश नगर पालिका को नगर निगम बनाने घोषणा कर प्रदेश सरकार ने शहरवासियों को नए साल की सौगात दी है। इससे तीर्थाटन और पर्यटन नगरी में विकास और रोजगार सृजन की अपार संभावनाओं को पंख लगने की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा।

विज्ञापन


वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र की आबादी एक लाख से ऊपर है। ऐसे में नियमानुसार नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिलना चाहिए था। इसे मंगलवार को प्रदेश की हरीश रावत सरकार ने पूरा कर दिया है। पालिका को नगर निगम बनाने का फैसला ऋषिकेश और तीर्थ नगरी के विकास में नींव का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सफाई और अन्य कर्मियों की अतिरिक्त नियुक्ति से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। केंद्र की मई योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा। केंद्र की अमृत योजना से शहर का सीवर, पेयजल सिस्टम दुरुस्त होगा। नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने भी इस फैसले को हितकारी बताया है। उन्होंने कहा है कि अब तीर्थनगरी के विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश ग्राम पंचायत के बापूग्राम, बीस बीघा, शिवाजीनगर, मीरानगर, गीतानगर, मालवीय नगर, गुजर बस्ती, अमित ग्राम और मंसा देवी क्षेत्र नगर निगम में शामिल होंगे। इन क्षेत्रों के नगर निगम में शामिल होने के बाद यहां सफाई, पथ प्रकाश, सीवर, सड़क, पेयजल आदि बुनियादी सुविधाएं बहाल होंगी।


नगर निगम के अस्तित्व में आने के बाद कम से कम 40 पार्षद होंगे। नगर पालिका में 20 सभासद हैं। नगर निगम में इनकी संख्या दो गुनी हो जाएगी और सभासद की जगह पार्षद कहलाएंगे। इसी तरह पालिकाध्यक्ष मेयर कहलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed