{"_id":"586aafc94f1c1b1c7e158996","slug":"nepali-farm-bibifs-pg-college-and-won-the-match-fc-sportn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली फार्म, बीबीएफएस, पीजी कॉलेज और स्पॉर्ट्न एफसी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली फार्म, बीबीएफएस, पीजी कॉलेज और स्पॉर्ट्न एफसी ने जीते मैच
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Tue, 03 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
टीएमयू में आयोजित सीनियर इंटर रीजन स्टेट फुटबाल चैपियनशिप में बरेली और आगरा के बीच खेला गया मैच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान में ब्लू हॉक्स की पहल पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार मुकाबले हुए। इसमें नेपाली फार्म, बीबीएफएस, पीजी कॉलेज और स्पॉर्टन एफसी ने अपने-अपने मैच जीते। मुख्य अतिथि पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता ने फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पहला मुकाबला नेपाली फार्म और हिमालयन एफसी के बीच हुआ। पेनाल्टी शूट आउट में नेपाली फार्म ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला मैथ ब्लू हॉक्स और बीबीएफएस के बीच खेला गया। इसमें बीबीएफएस ने 2-0 से मुकाबला जीता।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला पीजी कॉलेज और आरयूएफसी के बीच हुआ। इसमें पीजी कॉलेज ने 2-0 से मुकाबले में जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला बीबीएफएस और स्पॉर्ट्न एफसी के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट आउट में स्पॉर्टन ने 4-3 से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
बिट्टू, राकेश, चौहान, मनीष रावत, भारत और अमन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर कपिल गुप्ता, हैप्पी सेमवाल, पवन शर्मा, सुरेंद्र गौनियाल, उपदेश उपाध्याय, जितेंद्र, अंकुर, दुर्गेश, शंकर, वरुण, शिवम भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।