फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nehrugram Ward: Roads dug in the name of development

नेहरुग्राम वार्ड: विकास के नाम पर खुदी हुई सड़कें

Sun, 11 Sep 2022 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nehrugram Ward: Roads dug in the name of development
नगर निगम ऋषिकेश के वार्डों की स्थिति को लेकर अमर उजाला की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। हर दिन एक वार्ड में जाकर मूलभूत सुविधाएं परखी जा रही हैं। सफाई नालियां, स्ट्रीट लाइट, पेयजल की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों से बातचीत की जा रही है। शुक्रवार को टीम ने नेहरुग्राम वार्ड संख्या 39 में जाकर वहां की स्थिति को देखा गया। नालियों में गंदगी जमा पड़ी थी। कई स्थानों पर पेयजल लाइन के लिए खुदी हुई रोड दिख रही थी। कई स्थानों पर नालियों ऐसी थी जो मिट्टी से पट गई थी।
विज्ञापन

कई जगह नालियों में घास जमी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि कई स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। जो जलती हैं उनमें टाइमिंग रात साढ़े सात बजे सेट हुआ है, जो सुबह साढ़े सात बजे जलती रहती हैं। डेंगू के खतरे के बीच वार्ड में फॉगिंग भी नहीं कराई जा रही है। नालियों में कीटनाशक का छिड़काव भी नहीं किया जाता।
विज्ञापन

वार्ड की अधिकांश सड़कों की स्थिति खराब है। जो सड़क सही हालत में थी, जल संस्थान की अर्बन योजना के तहत उन्हें खोद दिया गया। नालियों की सफाई यहां ठीक ढंग से नहीं होती। कई लोगों ने तो अपने घरों के आगे नाली को पाट दिया है। वार्ड में कई नालियां ऐसी हैं जो मिट्टी मलबे से भर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय उनियाल
वार्ड में अधिकांश लोगों ने अपने घरों के आगे रैंप बना दिए हैं। इससे सड़क भी संकरी हो गई है। नगर निगम को जेसीबी से सबसे पहले यह रैंप तुड़वाने चाहिए। वार्ड में लावारिस कुत्तों का भी आतंक है, यह कई बार छोटे बच्चों को काट देते हैं। सफाई कर्मचारी रुटीन में नहीं आते। चारों ओर से कूड़ा ही कूड़ा बिखरा रहता है।
-चंद्र बहादुर थापा
वार्ड की सबसे बड़ी समस्या सीवर की है। अब जल निगम की ओर से क्षेत्र में सीवर लाइन डालने की खबर छपी है उम्मीद जगी है। सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है। फॉगिंग करने वाले कर्मचारी मुख्य मार्गों तक ही आते हैं। आंतरिक हिस्सों में कोई नहीं आता। नालियों में कीटनाशक छिड़कने वाले भी नहीं आते।
- रामनाथ गैरोला
क्षेत्र में जो सड़कें ठीक थी जल संस्थान की वह सड़कें खोद दी। पूरे वार्ड में सड़कें खुदी हुई हैं। रात होने के डेढ़ घंटे बाद स्ट्रीट लाइट जलती है। नगर निगम को स्ट्रीट लाइट के समय को ठीक करना चाहिए। ऊर्जा निगम ने एक बिजली का पोल लगाया, यह पोल रस्सी के सहारा लटक रहा है।
विनोद कुमार अग्रवाल, स्थानीय निवासी
नगर निगम के चार साल के कार्यकाल में सड़कों के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की हरसंभव कोशिश की जाती है। जहां तक सड़कों पर रैंप बनाने की बात है नगर निगम प्रशासन से वार्ता कर जल्द रैंप तुड़वाए जाएंगे।

- जगत सिंह नेगी, पार्षद, नेहरुग्राम वार्ड
-नेहरुग्राम वार्ड में जो भी अव्यवस्थाएं हैं उन्हें दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अनुभाग अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। सफाई, पथ प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
- राहुल गोयल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed