{"_id":"679bd0709a7918e8f80cf16b","slug":"neha-kakkar-congratulated-newly-elected-councilor-sandhya-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-607422-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नवनिर्वाचित पार्षद संध्या को नेहा कक्कड़ ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नवनिर्वाचित पार्षद संध्या को नेहा कक्कड़ ने दी बधाई
Fri, 31 Jan 2025 12:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की नवनिर्वाचित पार्षद संध्या बिष्ट को उनके जीत पर बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ ने शुभकामनाएं दी। गंगानगर वार्ड नंबर 20 की नवनिर्वाचित पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने गंगानगर स्थित बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के आवास पर उनका अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि अपने चुनावी अभियान के दौरान उन्हें जिस प्रकार तमाम जनसभाओं एवं नुक्कड़ बैठकों में गंगानगर की जनता का स्नेह मिला, उसे वह कभी नहीं भूल सकती। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि चुनाव के दौरान गंगानगर की जनता से किए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद गंगानगर क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे ऋषिकेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। इस मौके पर जय नारायण कक्कड़, कमलेश कक्कड़, एकांत गोयल, विशाल कक्कड़, केके सचदेवा आदि मौजूद रहे।