फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Neha had come out a day before the attack

यूक्रेन के हालातों को भांपकर एक दिन पहले ही निकल आई थी नेहा

Sat, 26 Feb 2022 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Neha had come out a day before the attack
01 यूक्रेन से रूसी हमले से एक दिन पहले लौटी मेडिकल स्टूडेंट नेहा सिंह। - फोटो : RISHIKESH
यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही विस्थापित क्षेत्र सुनार गांव की नेहा सिंह देश के हालातों को भांपकर रूसी सेना के हमले से एक दिन पहले घर के लिए निकल गई थीं। कई दिनों से चल रहे हालातों को भांपकर अपने परिजनों से चर्चा करने के बाद भारत के लिए निकली नेहा अभी दुबई तक ही पहुंची थीं कि रूसी सेना के हमले की खबर आ गई।
विज्ञापन

डोईवाला के सुनार गांव की नेहा सिंह युमनाम यूक्रेन में टरनोपिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की छात्रा हैं। वह बीते दिसंबर में ही अध्ययन के लिए यूक्रेन चली गई थीं। अभी तक पूरी तरह से पढ़ाई शुरू भी नहीं हुई थी कि यूक्रेन के हालात बदलने लगे। नेहा 24 फरवरी को हुए रूसी हमले से ठीक एक दिन पहले माहौल को भांपकर भारत के लिए रवाना हो गई थीं। बीते शुक्रवार को घर लौटी नेहा सिंह ने यूक्रेन के माहौल को बताया। उन्होंने बताया कि कई दिनों से यूक्रेन के हालात ठीक नहीं थे। जब अमेरिकी एंबेसी ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकलने की सलाह दी तो उन्हें लगा कि संभवतया हालात और खराब हो सकते हैं। इंडियन एंबेसी से भी संकेत मिला था कि जो भारतीय जाना चाहे वह जा सकते हैं। हालांकि युद्ध जैसे हालात को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं था, लेकिन फिर भी परदेश में अजीबोगरीब परिस्थितियों का आना दूसरे देशों के नागरिक महसूस करने लगे थे। लिहाजा उन्होंने अपने वतन लौटने का मन बनाया। हिमालयन अस्पताल में कार्यरत उनके पिता राबिन सिंह ने भी उन्हें वापस लौटने के लिए प्रेरित किया तो उन्होंने फ्लाइट की टिकट बुक करा दी। वह फ्लाइट से अभी दुबई तक ही पहुंची थीं कि रूसी सेना के हमले की जानकारी मिली। यदि एक दिन का भी विलंब होता तो वह भी वहीं फंस सकती थीं। उनके सकुशल घर आ जाने से परिजन चिंतामुक्त हो गए।
विज्ञापन

परिचित नमन से नहीं हो पा रहा संपर्क ंनेहा सिंह ने बताया उनका एक साथी आगरा निवासी नमन कीव में फंस गया है। पिछले कुछ दिनों तक उससे संपर्क होता रहा। अब फोन सेवा भी लड़खड़ाने लगी है। नमन ने उन्हें बताया कि वह एक विद्यालय के भवन में है। कुछ लोगों को बंकरों में भी रखा जा रहा है। किसी तरह से निकलने के लिए पोलैंड और रोमानिया तक पहुंचने का प्रयास हो रहा है। अपने कई साथियों के यूक्रेन में फंसे रहने की चिंता उनको है। नेहा बताती हैं कि वह प्रार्थना कर रही हैं कि सभी सकुशल देश वापस पहुंच जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed