{"_id":"67d72bc55180eafd89086226","slug":"nature-park-started-buzzing-with-tourists-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-642069-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पर्यटकों से गुलजार होने लगा नेचर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पर्यटकों से गुलजार होने लगा नेचर पार्क
Mon, 17 Mar 2025 01:21 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ लच्छीवाला नेचर पार्क में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। रविवार को 601 पर्यटक नेचर पार्क पहुंचे। 200 पर्यटकों ने बोटिंग का भी लुत्फ उठाया।
नेचर पार्क लच्छीवाला धीरे-धीरे पर्यटकों से गुलजार होने लगा है। विद्यालयों में बच्चों की परीक्षाएं समाप्त होने वाली है और अवकाश शुरू हो रहे है। इधर गर्मी में इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोग लच्छीवाला नेचर पार्क का रुख करने लगे है। बता दें कि मार्च माह से ही पर्यटक लच्छीवाला आने लगते है।
दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा के लोगों की पहली पसंद लच्छीवाला होती है। दून में भी लच्छीवाला नेचर पार्क के लोग दीवाने है। घने जंगलों में वृक्षों की शीतल छाया के बीच जलक्रीड़ा का आनंद नेचर पार्क में मिल पाता है। लच्छीवाला नेचर पार्क के प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि पर्यटक सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बना दिया गया है। बताया कि शनिवार और रविवार को अच्छी संख्या में पर्यटक लच्छीवाला नेचर पार्क आए थे। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।