फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   National Sports Day: Pledge to stay healthy and fit

राष्ट्रीय खेल दिवस : स्वस्थ और फिट रहने की शपथ

Fri, 30 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
National Sports Day: Pledge to stay healthy and fit
राष्ट्रीय खेल दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते डीएसबी स्कूल के बच्चे - फोटो : RISHIKESH
नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें याद किया गया। हरिचंद गुप्ता बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं और छात्राओं को स्वस्थ व फिट रहने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं को स्वस्थ व फिट रहने की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्राओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर शिक्षिका मंजू बडोला, सीमा कोठियाल, संध्या गुप्ता, सविता रानी, सपना सिंह, पूनम सिंह, नेहा शर्मा, ममता राजपूत, नीतू कपिल, शशिबाला गोयल, पिंकी नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने खेल दिवस मनाकर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर उन्हें याद किया। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने छात्रों को स्वस्थ व फिट रहने के लिए खेल के प्रति प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय में छोटे छोटे बच्चों के लिए मिनि मैराथन और अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षिकाओं ने खेलों के महत्व को समझाते हुए उन्हें शारीरिक गतिविधियों और खेलों को जीवन में शामिल करने की शिक्षा दी।
विज्ञापन

निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 114वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि लगातार तीन ओलंपिक में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाने वाले ध्यानचंद की उपलब्धियों का सफर भारतीय खेल इतिहास को गौरवान्वित करता है। इस अवसर पर प्रिया क्षेत्री, प्रियंका कुकरेती, मीनाक्षी राणा, मंजू देवी, आशुतोष कुड़ियाल, उत्तम असवाल, मनोज नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए खेलने की प्रेरणा दी
पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने कहा कि सभी छात्रों को मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जीवन में स्वस्थ रहने के लिए लोगों को खेलने की प्रेरणा दी। इस दौरान खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed