फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   National Science Day organized at Pt. Lalit Mohan Sharma

Rishikesh News: प्रेजेंटेशन में अखिल और क्विज प्रतियोगिता में बी टीम रही विजेता

Thu, 29 Feb 2024 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
National Science Day organized at Pt. Lalit Mohan Sharma
Iपंड़ित ललित मोहन परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

I

I
I

Iपोस्टर में वैभवी और काव्य पाठ में रजत ने मारी बाजीI

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वनस्पति विज्ञान विभाग और यूसर्क के संयुक्त तत्वाधान में प्रेजेंटेशन प्रस्तुतीकरण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। वहीं, 27 फरवरी को हुई पोस्टर और काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।



बुधवार को आयोजित प्रेजेंटेशन प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में अखिल मनवाल प्रथम, पूजा कुलियाल द्वितीय और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में टीम बी ने प्रथम, टीम सी ने द्वितीय और टीम ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 27 फरवरी को आयोजित पोस्टर और काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में वैभवी प्रथम, दुर्गा मौर्य द्वितीय और श्वेता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ में रजत नेगी प्रथम, मनीषा द्वितीय और अदिति कोटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी, परिसर के निदेशक प्रोफेसर एमएस रावत, यूसर्क की निदेशक प्रो. अनीता रावत और वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. जीके ढींगरा ने प्रतिभागियों और विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रो. वीडी पांडे, प्रो. विमल प्रकाश बहुगुणा, प्रो. नवीन शर्मा, डॉ. राकेश कुमार जोशी, डॉ. श्रीकृष्ण नौटियाल, डॉ. शालिनी रावत, डॉ. सुनीति कुमार कुड़ियाल, डॉ. प्रीति खंडूड़ी, डॉ. दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed