फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nandlala said to Yashomati Maiya ...

यशोमती मैया से बोले नंदलाला...

Sun, 25 Aug 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Nandlala said to Yashomati Maiya ...
मुखर्जी मार्ग स्थित गोपाल मंदिर में सजी श्रीराधा कृष्ण की झांकी - फोटो : RISHIKESH
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। लक्ष्मणझूला रोड स्थित मधुबन आश्रम, मुखर्जी मार्ग स्थित गोपाल मंदिर, देहरादून रोड स्थित दुर्गा मंदिर, मायाकुंड स्थित कृष्ण कुंज आश्रम, आईडीपील स्थित दुर्गा मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में राधा-कृष्ण और लड्डू गोपाल के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मुखर्जी मार्ग में स्थित गोपाल मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कलाकारों ने बांको बिहारी की देख छटा, गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है, यशोमती मैया से बोले नंदलाला, किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए आदि भजनों पर नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। लड्डूगोपाल को झूला झूलाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना रहा।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला रोड स्थित मधुबन आश्रम में सुबह से ही मंगल आरती के बाद भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया था। देर रात तक श्रद्धालु राधे-कृष्ण के भजनों पर झूमते रहे। इसके बाद हरि नाम संकीर्तन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इसके बाद मधुबन आश्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नगर क्षेत्र के विद्यालयों से छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान आश्रम में कृष्ण और गोपियों के संग लोगों ने फूलों की होली खेली। पूरे दिन श्रद्धालु और भक्तगण कृष्णमय होकर भजन कीर्तन करते हुए नाचते गाते नजर आए। इस मौके पर स्वामी परमानंद महाराज ने सभी नगर वासियों को कृष्णजन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

जन्माष्टमी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन बंसल, किरणझाड, राजेश वर्मा, आईटी मिश्रा, पवन जड़, आरएसएस के रुड़की प्रभारी ऋतुराज राजेश्वरी, प्रेम सिंह नेगी आदि उपस्थित थे। देहरादून रोड स्थित दुर्गा मंदिर में देर रात तक भजन कीर्तन कर महिलाओं ने कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। कात्यानी मंदिर, कृष्ण कुंज आश्रम में दिन भर भजन कीर्तन चलते रहे। हरिद्वार रोड पर त्रिवेणी घाट चौक के समीप मंदिर मेें लड्डू गोपाल के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान मध्यरात्रि को कृष्ण जन्म के मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed