फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Naga sadhus showed tricks in Shiva procession

शिव बारात में नागा साधुओं ने दिखाए करतब

Sat, 13 Mar 2021 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Naga sadhus showed tricks in Shiva procession
सोमेश्वर महादेव मंदिर की ओर से शिव बारात में शामिल नागा बाबा । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। प्राचीन सिद्धपीठ श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर की ओर से शिव बारात का आयोजन किया गया। इस शिव बारात में साधु, सन्यासियों और नागा बाबाओं ने भाग लिया। स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। शहर में अलग अलग स्थानों पर शिव बारात का फूल बरसाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सोमेश्वर मंदिर से शाम चार बजे ढोल नगाड़ों और बैंड बाजे के साथ शिव बारात शुरु हुई। शिव बारात में अलग अलग खूबसूरत झांकियां थी। शिव, पार्वती और गणेश की झांकिया काफी मनमोहक थी। इस दौरान नागा बाबा शरीर पर भस्म लगाकर अपने निशान के साथ के साथ बारात में शामिल हुए। इस दौरान नागा बाबाओं ने करतब भी दिखाए गए। अन्य संत बग्गी पर सवार होकर आए। यह शिव बारात सोमेश्वर मंदिर से परशुराम चौक, हीरालाल मार्ग, अंबेडकर चौक, रेलवे रोड होते त्रिवेणीघाट पहुंची। यहां से क्षेत्र रोड, घाट रोड, पुराना बदरीनाथ मार्ग, हरिद्वार रोड, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग, बनखंडी होते सोमेश्वर मंदिर मैदान में पहुंची। इस दौरान रास्ते में लोगों ने शिव बारात पर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोग गीतों की धुन थिरक रहे थे। इस दौरान स्वागत करने वाले लोगों को प्रसाद बांटा जा रहा था। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। शिव बारात में सोमेश्वर मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी महाराज, महंत यज्ञ गिरी महाराज, महंत भगवत गिरी, महंत उदय गिरी, महंत ईश्वर गिरी, महंत पदम गिरी, महंत बजरंग भारती, महंत विनय सारस्वत, रमेश अरोड़ा, राजू नरसिंहा, अजय कटारिया, अतुल पुंछ, सीमा रानी, बीना देवी, राजबाला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed