{"_id":"6af5b68bc6f3e5eeca077031","slug":"municipality-engaged-in-cleaning-and-making-arrangements-at-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-148772-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई और व्यवस्थाओं में जुटी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई और व्यवस्थाओं में जुटी पालिका
Thu, 12 Nov 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
डोईवाला। छठ पूजा को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सौंग नदी किनारे घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। सौंग नदी किनारे राजीवनगर और केशवपुरी बस्ती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
इसके साथ ही घाटों का स्तर भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ठीक कराया जा रहा है। राजीवनगर वार्ड सभासद बबीता देवी ने बताया कि छठ पूजा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में पालिका की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। घाटों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ अन्य सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाया जा रहा है। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत ने बताया कि घाटों को सुरक्षित और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप व्यवस्थाओं को बनाया जा रहा है। इस अवधि में नगर पालिका की टीम सक्रिय रहेगी। वहीं, दूसरी ओर छठ पूजा के लिए बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।