{"_id":"6af5c9c55660f15cff00ab9f","slug":"increased-risk-due-to-elephant-movement-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-148784-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हाथियों की आवाजाही से बढ़ा खतरा, विभाग ने बढ़ाई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हाथियों की आवाजाही से बढ़ा खतरा, विभाग ने बढ़ाई निगरानी
Thu, 12 Nov 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
- वन्यजीवों से टकराव की आशंका को देखते हुए सतर्क हुआ वन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। हाथियों की बढ़ती आवाजाही और सड़क पार करने के दौरान वन्यजीवों से टकराव की आंशका को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है। लच्छीवाला वन रेंज के अंतर्गत हाईवे और अन्य संपर्क मार्गो पर विभागीय टीमों ने गश्त बढ़ा दी है। विशेष रूप से उन स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है, जहां हाथियों की आवाजाही अधिक रहती है।
विगत दिवस एयरपोर्ट के नजदीक ऋषिकेश मार्ग पर हाथी के हमले से बाइक सवार एक युवक बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद वन विभाग ने संवेदनशील मार्गो पर निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। लच्छीवाला टोल प्लाजा, कुआंवाला हाईवे और फ्लाईओवर के पास रेलवे पुल के समीप जंगल से हाथियों की आवाजाही अधिक रहती है। हाथियेां की आवाजाही के दौरान तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए दुघर्टना का खतरा बना रहता है। लच्छीवाला वन रेंज की टीमों ने इन सभी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी जीएस धमांदा ने बताया कि वाहन चालकों को सलाह दी जा रही है कि रात के समय इन मार्गों से गुजरते हुए वाहन की गति नियंत्रित रखे। सड़क पर हाथी दिखाई देने पर उनके नजदीक जाने से बचें, उन्हें छेड़ने और किसी तरह की जल्दबाजी बिल्कुल न करें। वन्यजीवों को रास्ता पार करने के लिए पर्याप्त जगह दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।