फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Muni Ki Reti: Independent Neelam defeated BJP's Beena.

मुनि की रेती : निर्दलीय नीलम ने भाजपा की बीना को हराया

Sun, 26 Jan 2025 02:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 26 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Muni Ki Reti: Independent Neelam defeated BJP's Beena.
मुनि की रेती ढालवाला पालिका में पहली महिला अध्यक्ष बनने का गौरव निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण को मिला है। निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की बीना जोशी को 6051 वोटों से हराया।
विज्ञापन


यहां पालिका अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। मुनि की रेती पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा से बीना जोशी, कांग्रेस से उर्मिला राणा, निर्दलीय नीलम बिजल्वाण व निर्मला उनियाल मैदान में थीं। यहां 67.20 फीसदी मतदान हुआ है। पालिका क्षेत्र के 26 बूथों की मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई थी।
विज्ञापन




निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण को 9296 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी को 3242, कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला राणा को 1421 व एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला उनियाल को 391 वोट मिले। 78 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड एक कैलाश गेट से भाजपा की मीनू गाेडियाल, वार्ड दो शत्रुघ्न मंदिर से निर्दलीय विनोद प्रसाद खंडूडी, वार्ड तीन वैष्णो माता मंदिर से भाजपा के सचिन रस्तौगी, वार्ड चार दयानंद आश्रम स्वामी नारायण वार्ड से निर्दलीय बृजेश गिरी, वार्ड पांच प्रेमानंद से निर्दलीय लक्ष्मण सिंह भंडारी, वार्ड छह मध्य चौदह बीघा से कांग्रेस की बबीता रमोला, वार्ड सात चौदहबीघा से कांग्रेस के गजेंद्र सिंह सजवाण, वार्ड आठ मध्य ढालवाला से निर्दलीय स्वाति पोखरिया, वार्ड नौ शांतिनगर राजीव ग्राम से भाजपा की रेखा पैन्यूली, वार्ड 10 से कांग्रेस के विनोद सकलानी व वार्ड 11 से निर्दलीय निशा नेगी ने जीत दर्ज की है।



---

तीनों अन्य प्रत्याशियों के कुल वोट भी नहीं कर पाए नीलम की बराबरी



मुनि की रेती ढालवाला में राष्ट्रीय पार्टियों की स्थिति बहुत खराब रही। यहां भाजपा व कांग्रेस के वोटों का जोड़ विजयी प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण के वोटों की आधे आंकड़े को भी मुश्किल से छू पाया। भाजपा व कांग्रेस के वोटों का कुल योग 4666 है, जो नीलम बिजल्वाण के कुल 9296 वोटों के करीब आधे है।

---
स्वच्छता में नंबर वन बनाए रखना होगी चुनौती

नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला लगातार पांच बार स्वच्छता में प्रदेश में नंबर वन रही है। नंबर वन की परंपरा को बनाए रखना अब नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के सामने एक चुनौती होगी। पूर्व में भाजपा का अध्यक्ष होने के चलते उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलता रहा। निर्दलीय नीलम बिजल्वाण को सरकार के साथ ही भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय सभासदों के साथ सामंजस्य बना कर आगे बढ़ना एक चुनौती होगा।
-------

क्षेत्र में विश्व स्तरीय घाटों का होगा निर्माण : नीलम
नव निर्वाचित अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि पालिका क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्र में विश्व स्तरीय घाटों का निर्माण किया जाएगा। कहा कि पालिका क्षेत्र की जनता ने उन पर विश्वास जताया है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


युवाओं के विकास के लिए विशेष कार्ययोजनाएं तैयार की जाएंगी। क्षेत्र में पुस्तकालय, खेल मैदान, बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद बनाए जाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पालिका क्षेत्र में विश्व स्तरीय घाटों का निर्माण किया जाएगा। बिजल्वाण ने कहा कि पालिका क्षेत्र में स्व. इंद्रमणि बडोनी व वीर माधो सिंह भंडारी की स्मृति में थीम पार्क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed