फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Muni Ki Reti Dhalwala Municipality has been upgraded

Rishikesh News: मुनि की रेती पालिका को मिला ए ग्रेड

Mon, 30 Oct 2023 09:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
Muni Ki Reti Dhalwala Municipality has been upgraded
Iनगर पालिका ने छह महीने पूर्व शहरी विकास मंत्री को भेजा था प्रस्तावI
विज्ञापन


मुनि की रेती ढालवाला पालिका को उच्चीकृत कर ग्रेड ए में शामिल किया गया है। पालिका ने करीब छह माह पूर्व शहरी विकास मंत्रालय को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था। जिसे बीते अगस्त में मंत्रालय ने अनुमोदित कर दिया था। अब कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

मुनि की रेती ढाल वाला ए ग्रेड की पालिका में शामिल होने वाली प्रदेश की सातवीं नगर पालिका है। वर्तमान में मुनि की रेती नगर पालिका में 11 वार्ड हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर यहां की जनगणना करीब 30 हजार थी। वतर्मान में यहां की अनुमानित आबादी 45 हजार से अधिक है। पालिका के उच्चीकृत होने पर स्थानीय निवासियों को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन




केंद्र सरकार की अधिकांश बड़ी योजनाएं ए ग्रेड की पालिकाओं में संचालित की जाती हैं। अब मुनि की रेती पालिका क्षेत्र में भी केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं का स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही पालिका का बजट भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iपदों में भी होगी बढ़ोत्तरीI

पालिका के एक ग्रेड में उच्चीकृत होने पर सहायक अभियंता, कर एवं राजस्व अधीक्षक, मुख्य सफाई निरीक्षक, लेखाकार सहित अन्य पदों में वृद्धि होगी। जिससे निकाय अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का और अधिक रूप से निरीक्षण कर सकती है तथा करों के निर्धारण में अधिक वृद्धि कर सकती है।



नगर पालिका मुनि की रेती का सफर

वर्ष 1997 तक इस क्षेत्र की टाउन एरिया में गिनती होती थी। वर्ष 1998 में इसे नगर पंचायत मुनि की रेती का स्वरूप दिया गया। नगर पंचायत के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2014 में इसे ग्रेड-02 की नगर पालिका परिषद में उच्चीकृत किया गया।



Iस्वच्छता रैंकिंग में लगातार चार बार रही प्रथमI

नगर पालिका परिषद मुनि की रेती वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2021-22 तक लगातार चार बार स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज है। इससे पूर्व भी पालिका वर्ष 2015-16 में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार भी हासिल कर चुकी है। यहीं नहीं, ऑल इंडिया रैंकिंग में भी पालिका वर्ष 2021-22 में देश में पांचवें स्थान पर काबिज है।




I
I

I
I

I- मुनि की रेती ढालवाला पालिका को ग्रेड 2 से ग्रेड वन में उच्चीकृत किया गया है। इससे पालिका प्रशासन के साथ ही स्थानीय निवासियों को भी फायदा होगा। पालिका में अधिकारियों व कर्मचारियों के पदों मे भी वृद्धि होगी। -तनवीर मारवाह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुनि की रेती।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed