{"_id":"694ef214c7c6afbd630c6776","slug":"multipurpose-camp-110-complaints-received-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-865647-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्देशीय शिविर : 110 शिकायतें आईं, 23 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुउद्देशीय शिविर : 110 शिकायतें आईं, 23 का मौके पर निस्तारण
Sat, 27 Dec 2025 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत के लालतप्पड़ में शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 शिकायतें आई, जिनमें से 23 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें विभागों को कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
लालतप्पड़ के सामुदायिक भवन परिसर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार प्रशासन गांव की ओर के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में लोग समस्याएं लेकर पहुंचे।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, एडीएम देहरादून के अलावा उपजिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल ने जनसमस्याओं को सुना। समस्याओं को पहले सूचीबद्ध किया गया और उसके बाद लोगों ने अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रखा। लोगों ने सड़क, पेयजल, भू कटाव, आपदा, सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त रखने, सिंचाई आदि की समस्याओं को रखा। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सरकार आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझकर निदान का प्रयास कर रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समस्याओं को गंभीरता से लेकर निदान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, प्रधान निशा देवी, गुरजीत सिंह लाडी, बीडीसी इंद्रजीत सिंह, मंगल सिंह, मनोज पाल, ताजेंद्र सिंह, रश्मि देवी, चंद्रभान , मधु रावत के अलावा तमाम जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। विभागों की ओर से योजनाओं के स्टॉल भी लगाए गए थे।