{"_id":"671586bbe4e892c25d0e5e14","slug":"mukesh-ambani-returns-to-mumbai-after-visiting-badri-kedar-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-529838-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: बदरी-केदार के दर्शन के बाद मुंबई लौटे उद्योगपति मुकेश अंबानी, सुरक्षा व्यवस्था की गई चाकचौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: बदरी-केदार के दर्शन के बाद मुंबई लौटे उद्योगपति मुकेश अंबानी, सुरक्षा व्यवस्था की गई चाकचौबंद
Tue, 22 Oct 2024 11:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:33 AM IST
सार
बदरी और केदारनाथ के दर्शन के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी हेलिकॉप्टर से वापस देहरादून पहुंचे। इसके बाद सवा 12 बजेे अपने विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने के बाद देहरादून एयरपोर्ट से करीब सवा 12 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना हुए। मुकेश अंबानी सुबह करीब 7.35 बजे अपने निजी चार्टर्ड विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सियासत: ...मैं अब ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पाऊंगा, केदारनाथ उपचुनाव में इन्हें आगे रखना चाहते हैं हरीश रावत
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पहले से खड़े दो हेलिकॉप्टर सेे वह और अन्य लोग करीब 8.20 बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बदरी और केदारनाथ के दर्शनों के बाद वह हेलिकॉप्टर से वापस देहरादून पहुंचे। इसके बाद सवा 12 बजेे अपने विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए। उनके कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई थी।
विज्ञापन