फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mr Afzal Khan Uttarakhand crown

अफजल खान को मिस्टर उत्तराखंड का ताज

Tue, 03 Jan 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/श्यामपुर।
ब्यूरो /अमर उजाला/श्यामपुर। Updated Tue, 03 Jan 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mr Afzal Khan Uttarakhand crown
बॉडी बिल्डिंग - फोटो : Demo Pic

हिमालयन बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की पहल पर आयोजित उत्तराखंड शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का खिताब कोटद्वार के अफजल खान के सिर सजा। रविवार देर रात मिस्टर उत्तराखंड की घोषणा हुई। आईडीपीएल स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित उत्तराखंड शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 50 बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


मंच पर दर्शकों के बीच अपने आकर्षक और सुडौल शरीर का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में कोटद्वार के अफजल खान ने मिस्टर उत्तराखंड का खिताब अपने नाम किया। मिस्टर उत्तराखंड चुने जाने पर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


वहीं रुड़की के अरशद अहमद को द्वितीय और ऋषिकेश के सरदार को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इससे पहले मिस्टर ऋषिकेश का खिताब संदीप राणा ने जीता। मुख्य अतिथि मोहित कुमार और आईडीपीएल के महाप्रबंधक जीएस बेदी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन का संचालन राजीव थपलियाल ने किया। इस मौके पर सचिदानंद शर्मा, केके पालीवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, चित्रमणि, राकेश विरमानी, अजय गुप्ता, कपिल सूद, तेज प्रकाश भट्ट, विनय उनियाल, संजय व्यास, सुरेंद्र मोघा, दीमक धमीजा, विनोद जुगलान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed