फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Movement continues for cancellation of contract of CHC

अस्पताल का अनुबंध निरस्त कराने को मंत्री से मिले उक्रांद कार्यकर्ता

Fri, 17 Dec 2021 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Movement continues for cancellation of contract of CHC
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निजी संस्थान से अनुबंध रद्द करने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन करते हुए आंदोलन जारी रखा। कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कर अनुबंध निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने प्रो बोनो एग्रीमेंट को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखा। दल के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मिला। स्वास्थ्य मंत्री से जनभावनाओं के अनुरूप एग्रीमेंट रद्द करने की मांग की। उन्होंने कह कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने से परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है। वहीं, अनशन स्थल पर जिला अध्यक्ष संजय डोभाल आमरण अनशन पर रहे। किसान नेता सुरेंद्र सिंह राणा ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे पर संघर्ष में साथ दिया जाएगा। इस दौरान हरबंस सिंह, शमशुद्दीन, मनीष सैनी, पंचम सिंह, मंसाराम उनियाल, विजय जोशी, संजय सेमवाल, कृतिका, शिवकांत, राखी, कृष्णा, चंपा देवी, राधा देवी और वाजिद हसन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed