फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Motor vehicle to be built at old selected site in Singtali: Baluni

सिंगटाली में पुराने चयनित स्थल पर बनेगा मोटरपुल- अनिल बलूनी

Mon, 22 Feb 2021 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Motor vehicle to be built at old selected site in Singtali: Baluni
दिल्ली में सिंगटाली पुल निर्माण की मांग को लेकर सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन देते स्थानीय लोग। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। सिंगटाली में पूर्व स्थान पर ही मोटर पुल बनेगा, यह आश्वासन सांसद अनिल बलूनी ने स्थानीय लोगों को दिया। सांसद की ओर से आश्वासन मिलने पर स्थानीय जनता ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

द्वारीखाल और यमकेश्वर के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में शूरवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन दिया, जिसमें सिंगटाली में पूर्व चयनित स्थल पर मोटरपुल बनाने और पुल का जल्द ही काम शुरू करने को लेकर ज्ञापन दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि 2019 में एक एनजीओ के कहने पर राज्य सरकार की ओर से सिंगटाली में निर्माणाधीन मोटरपुल का काम रुकवा दिया गया था। सिंगटाली में 270 मीटर स्थान का पुल बन रहा था। इस मोटरपुल का निर्माण रोकने के बाद शासन की ओर से दूसरे स्थान पर मोटरपुल बनाने की हामी भरी जा रही है, जिससे स्थानीय जनता खुश नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पुरानी चयनित जगह पर ही बनाया जाए। इस मोटरपुल के बनने से पौड़ी जिले के 7 ब्लॉकों के करीब एक हजार गांव को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शूरवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि सांसद अनिल बलूनी ने उन्हें आश्वासन दिया कि सिंगटाली में मोटरपुल पूर्व चयनित स्थान पर ही बनाया जाएगा, इसके लिए वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और राज्य सरकार से बात करेंगे। वहीं सांसद की ओर से पुराने चयनित स्थल पर मोटरपुल बनाने की सहमति देने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed