फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Motor bridge construction work started in Singtali

सिंगटाली में मोटर पुल निर्माण का काम शुरु

Wed, 08 Jun 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Motor bridge construction work started in Singtali
आखिरकार दो साल तीन माह की देरी से सिंगटाली में मोटरपुल बनने की आस जग गई है। लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल ने पुराने चयनित स्थान पर मिट्टी की जांच का काम शुरू कर दिया है।पुल के निर्माण का कार्य शुरू होने पर ढांगू विकास समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

गढ़वाल और कुमाऊं की दूरी को कम करने के उद्देश्य से तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सिंगटाली और ढांगूगढ के मध्य में 270 मीटर लंबे मोटरपुल की स्वीकृति दी थी। इस मोटरपुल का काम लोनिवि विश्व बैंक डिवीजन पौड़ी गढ़वाल कर रहा था। इस मोटरपुल के निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। 21 मार्च 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक एनजीओ के कहने पर इस मोटरपुल को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के आदेश दिए थे। उसके बाद मोटरपुल का काम अधर में लटक गया था। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने मोटरपुल को उसी स्थान पर बनाने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया था। शासन की ओर से मोटरपुल को उसी स्थान पर बनाने के बाद शासनादेश जारी किया गया था। अब लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल ने मंगलवार से मिट्टी की टेस्टिंग का काम शुरु कर दिया है। पुल का निर्माण कार्य शुरु होने पर ढांगू विकास समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी और स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

सिंगटाली में मोटरपुल की मिट्टी की जांच का काम शुरु हो गया है। जांच का काम पूरा होने के बाद इसका इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। उसके बाद पुल का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश सकलानी, सहायक अभियंता लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed