{"_id":"57a391aa4f1c1bb5602b9942","slug":"mother-and-son-made-the-case-on-her-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने कराया मां और उसके प्रेमी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने कराया मां और उसके प्रेमी पर केस
ऋषिकेश।
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे ने मां और उसके प्रेेमी पर जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी और गालीगलौज करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुुताबिक, बृहस्पतिवार शाम सुनील पुत्र स्व. सत्यनारायण ने दी तहरीर में बताया कि उसे शक था कि उसकी मां का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बुधवार वह दोस्त के साथ लक्ष्मणझूला की ओर जा रहा था, इसी बीच भद्रकाली में माचिस फैक्ट्री के पास उसकी मां उक्त युवक के साथ बैठकर शराब पी रही थी। विरोध जताया तो उन्होंने शराब की बोतल से हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए लात घूंसों से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से उसे छुड़ाया और लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर नीरज निवासी चंबा, हिमाचल प्रदेश और रूपा निवासी आवास विकास के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।
पांच पर मारपीट का मुकदमा
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, सुलोचना चमोली पत्नी भगवती चमोली निवासी गोशाला रोड, चौदहबीघा ने दी तहरीर में बताया कि बीते बुधवार को पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य जबरन उनके घर में घुसे और गालीगलौज करने लगे। समझाने का प्रयास किया तो लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह और उनकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर सरोज पयाल, सुनील पयाल, सुशील, कस्तूरी देवी, पूनम पयाल निवासी चौदहबीघा के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया है। ब्यूरो