फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Morari Bapu said- keep Ramayana and Geeta in your homes.

Rishikesh News: मोरारी बापू ने कहा- अपने घरों में रामायण और गीता जरूर रखें

Sun, 10 Nov 2024 02:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Morari Bapu said- keep Ramayana and Geeta in your homes.

विज्ञापन
रामकथा वाचक मोरारी बापू ने कहा कि आज के समय में विश्व में लोक मंगल के लिए सनातनी रुपी आंखों की आवश्यकता है। सनातनी आंखें दूरदृष्टि के साथ आरपार देखने वाली होती हैं। राम-कृष्ण हमारी सनातनी आंखें हैं। रामायण और गीता दोनों सनातन की आंखें हैं।



श्री पूर्णानंद खेल मैदान मुनिकीरेती में आयोजित रामकथा में मोरारी बापू ने कहा कि सनातन धर्म का अनुसरण करने वालों को अपने घरों में रामायण और गीता जरूर रखनी चाहिए। सनातन आंखें सजल होती हैं, इनसे सत्य, प्रेम, करुणा का अविरल प्रकाश प्रकाशित होता है। उन्होंने चरण पादुका की महिमा बताते हुए कहा कि चरण पादुका भी सनातन आंखें हैं। कुंभ के आयोजन अवसरों पर लोक कल्याण के लिए धर्म निरुपण, धर्म विधि, तत्व विभाग, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य पर धर्माचार्यों, विद्वानों, साधु-संतों आदि की ओर से चर्चा की जाती थी। उन्होंने कहा कि जब राम जनकपुर में गुरु वंदना के लिए पुष्प लेने वाटिका पहुंचे तो माली ने उनसे पूछा आपके यहां आने का प्रयोजन क्या है तो भगवान राम ने कहा कि हम यहां पुष्प के लिए आए हैं। माली उत्तर सुनकर मुस्कराया और कहा जो स्वयं में पुष्प वाटिका हो उसे इस उपवन में आने की क्या जरूरत। बापू ने कथा में श्रोताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राम दर्शन में राम के तीन शारीरिक अंगों को विशाल बताया गया हैं। प्रथम उनके राजीव लोचन, दूसरा विशाल हृदय और तीसरा उनके विराट बाहु, जो हर जीव को अपने हृदय से स्पर्श करते हैं, जो सनातनी आंखों के दर्शन कराती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed