फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Monkey terror continues in Bhaniyawala

भानियावाला में बंदरों का आंतक जारी

Sun, 19 Jun 2022 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Monkey terror continues in Bhaniyawala
भानियावाला के नुन्नावाला क्षेत्र में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बंदरों के झुंड क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं और घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जा रहे हैं। बच्चों को भी हमला कर घायल कर रहे हैं। वन विभाग ने पिंजरे भी लगाए हैं, लेकिन बंदर इसमें फंस नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड दो भानियावाला आर्यनगर क्षेत्र में बीते मई माह में उत्पाती बंदरों ने हमला कर कई महिलाओं को घायल कर दिया था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर विधायक बृजभूषण गैरोला के निर्देश पर बीते 13 जून को वन विभाग ने वार्ड दो क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया। समाजसेवी रामकिशन ने बताया पिंजरा लगने के छह दिन बाद भी बंदर पकड़ में नहीं आए हैं। वन विभाग को इसके लिए कुछ अन्य प्रयास करने चाहिए। वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि लोगों से अनुरोध किया जा रहा है कि बंदरों को सड़कों पर खाद्य सामग्री न दें। यदि बंदर पिंजरे में नहीं आए हैं तो दूसरी व्यवस्थाओं पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed