{"_id":"583c8ddf4f1c1b0d1ede5ada","slug":"modi-who-oppose-the-policies-of-the-corrupt","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचारी कर रहे मोदी की नीतियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचारी कर रहे मोदी की नीतियों का विरोध
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
जन जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के समर्थन में भाजपाइयों ने सोमवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान भाजपाइयों ने आसपास लोगों और दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों से अवगत कराया। भाजपाइयों ने कहा कि भ्रष्टाचारी ही प्रधानमंत्री की नीतियों के विरोध करके जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुनिकीरेती मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर के नेतृत्व में भाजपाई सोमवार को कैलासगेट स्थित क्रांति चौक पर एकत्रित हुए। इसके बाद शीशमझाड़ी, चौदहबीघा क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली। मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल ने कहा कि कालेधन वाले लोग ही मोदी की नीति का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा कालाधन विपक्षी पार्टी के नेताओं के पास है। इसीलिए वह बयानबाजी से आम जनता को गुमराह कर रहें हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री महिला मोर्चा इंद्रा आर्या, शांति ठाकुर, जमुना देवी, बॉबी कुकरेती, अनिल बडोला, विक्रम रावत, संजय बडोला, राधाकृष्ण रयाल, सत्य प्रसाद शर्मा, दिनेश भटट, रमेश पुंडीर, महेंद्र शर्मा, मोहन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन