{"_id":"67b787449b2ee47d0006b9da","slug":"mobile-banned-at-examination-center-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-624445-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल प्रतिबंधित
Fri, 21 Feb 2025 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड यमकेश्वर में उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 10 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें 858 विद्यार्थी शामिल होंगे। पहले दिन इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।
शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खंड शिक्षा अधिकारी केएस टोलिया ने बताया कि विकासखंड में हाईस्कूल 403 व इंटरमीडिएट में 455 परीक्षार्थी हैं। विकासखंड में एक भी संवेदनशील केंद्र नहीं है। विकासखंड स्तर का एक उड़न दस्ता भी गठित किया गया है। टोलिया ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन प्रतिबंधित किया गया है। केवल केंद्र व्यवस्थापक के पास ही मोबाइल रहेगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। पहले दिन इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।