फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MLAs distributing 15-year-old manifesto: Jayendra

15 साल पुराने घोषणा पत्र की फोटोस्टेट बांट रहे विधायक - जयेंद्र रमोला

Thu, 10 Feb 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
MLAs distributing 15-year-old manifesto: Jayendra
विधानसभा ऋषिकेश से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा विधायक के पास 15 साल से एक ही घोषणापत्र रहता है, वह हर बार उसी घोषणापत्र को फोटो स्टेट कर जनता को बांटने का काम करते हैं। विधायक ने ऋषिकेश के विकास के लिए कोई नीति नहीं बनाई है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भल्ला फार्म, बस अड्डा ऋषिकेश, मालवीय नगर, मनीराम रोड और तिलक रोड क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा सरकार के 15 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है, लेकिन आज भी क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी की समस्या जस की तस है। जनसंपर्क अभियान में विजयपाल जेठूड़ी, राम कुमार संगर, संजय पोखरियाल, देवेंद्र प्रजापति, विक्रम जेठूड़ी, धर्मपाल जेठूड़ी, रमेश रांगड़, अर्जुन रांगड़ और महेश चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed