फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MLA should take care of women's safety

महिला शिक्षा और सुरक्षा का है सबसे बड़ा मुद्दा

Sat, 05 Feb 2022 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
MLA should take care of women's safety
विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 14 फरवरी को मतदान होगा। आधी आबादी महिलाओं की है। महिला मतदाता अपना भावी विधायक चुनने के लिए विचार-विमर्श कर रही हैं। डोईवाला में महिलाएं शिक्षित और जागरूक हैं। भावी विधायक के बारे में उनका कहना है कि उन्हें ऐसा विधायक चाहिए जो महिला शिक्षा और उनकी सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता में रखे। कई महिलाओं ने कहा कि विधायक ऐसा हो, जो उनकी समस्याओं के निदान में सक्रियता से काम करे। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो सभी वर्ग को समान नजर से देखकर विकास करे। विधायक ऐसा हो जो समूचे विधानसभा की समस्याओं की जानकारी रखता हो और उचित मंच से हल कराने के लिए आवाज बुलंद कर सके।
विज्ञापन

सादगी वाला विधायक होना चाहिए, जिसका ध्यान महिलाओं की शिक्षा और उनको सुरक्षा देने में हो। आम लोगों के मुद्दों को उठाने और निदान कराने वाला विधायक की जरूरत है।
विज्ञापन

-दीपिका चौहान क्षेत्री, डोईवाला
महिला सुरक्षा गली मोहल्ला नहीं, प्रदेश और देश का मुद्दा है। इस पर चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों को मंथन करना चाहिए। महिलाओं के विकास के लिए क्षेत्र में काम करने वाला विधायक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विदूषी शर्मा, चांदमारी।
महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए प्राथमिकता से काम करने वाला विधायक क्षेत्र को चाहिए। महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान देने वाले विधायक चाहिए।
-राधा गुप्ता, मिल रोड।
महिलाओं को सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में नौकरी मिल सके। इसके लिए प्रयास करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। डोईवाला की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाकर आम आदमी के लिए सुलभ बनाने वाले विधायक की जरूरत है।

-डॉ. अंकिता भट्ट, कान्हरवाला।
जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सुरक्षा, रोजगार जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम कर सके। आम लोगों के लिए उसकी उपलब्धता रहे। महिला उन्नयन की दिशा में काम करने वाला विधायक हो।
-रानी गोयल, भानियावाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed