फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MLA Premchand took out a winning procession in Shyampur

श्यामपुर में विधायक प्रेमचंद ने निकाला विजयी जुलूस

Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLA Premchand took out a winning procession in Shyampur
भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि चौथी बार जीत का अंतर और अधिक बढ़ा कर क्षेत्र की जनता ने उन्हें भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि इन 15 सालों में वह लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है, जिसका परिणाम है कि चार राज्यों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है।
विज्ञापन

रविवार को श्यामपुर क्षेत्र में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विजयी जुलूस निकालकर जनता का आभार प्रकट किया। विजय जुलूस भट्टोवाला ग्राम सभा से प्रारंभ होकर गढ़ी मयचक, खैरीकलां होते हुए खैरीखुर्द ग्राम सभा में समाप्त हुआ। इस दौरान जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान श्यामपुर मंडल के अध्यक्ष गणेश रावत, मंडल महामंत्री रवि शर्मा, प्रभाकर पैन्यूली, नरेंद्र रावत, गौतम राणा, शांति प्रसाद थपलियाल, कुसुम जोशी, कमला नेगी, पवन पांडे, सत्य पाल राणा, हरपाल राणा और दीपा राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed