फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MLA expresses displeasure over construction materials being left on the road

Rishikesh News: सड़क पर निर्माण सामग्री रखे जाने पर विधायक ने जताई नाराजगी

Sat, 17 Oct 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 17 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
MLA expresses displeasure over construction materials being left on the road
ऋषिकेश। विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून रोड पर चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य (पैकेज नंबर-6) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री रखे जाने पर उन्होंने सीवर परियोजना के अभियंता दीपक वत्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि त्योहारी सीजन में सड़क पर निर्माण सामग्री रखे जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है। आम जनता को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क पर रखी अतिरिक्त निर्माण सामग्री को तत्काल हटाया जाए। कार्य की आवश्यकता के अनुसार ही सीमित मात्रा में सामग्री रखी जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सीवर लाइन निर्माण कार्य के दौरान जहां कहीं भी पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही है तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाए। जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। विधायक ने नगर निगम के ईई अनिल नेगी से फोन पर वार्ता कर नालियों की सफाई कराने और खुली नालियों को स्लैब लगाकर ढकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, आशु डंग, कौशल बिजल्वाण, सोनू पांडेय, दीपक बिष्ट, संजय ध्यानी, अनिरुद्ध शर्मा, रमेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed