{"_id":"300454d47f2864440d6e89b40008470d","slug":"mla-car-overtaking-by-one-young-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक और युवक में विवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक और युवक में विवाद
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर रेलवे क्रासिंग पर वाहन ओवरटेक करने पर विधायक और एक स्थानीय युवक में विवाद हो गया। आरोप है कि विधायक ने युवक को हनक दिखाई और वाहन की चाबी लेकर पुलिस को सौंप दी। मामले में दोनो पक्ष श्यामपुर चौकी पहुंचे और काफी जद्दोजहद के बार समझौता कर लिया।
विज्ञापन
रविवार शाम क्षेत्रीय विधायक परिवार के साथ हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी बीच श्यामपुर में रेलवे क्रासिंग पर विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन उनको ओवरटेक करते हुए गुजरा। इससे हादसा होने से बाल बाल बचा। मामले को लेकर विधायक और स्थानीय युवक में झड़प हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक विधायक और उनके पुत्र ने वाहन चला रहे खदरी के युवक से बदसलूकी करते हुए वाहन की चाबी छीन ली। हंगामा होने पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद विधायक और स्थानीय युवक की ओर से लोग श्यामपुर चौकी पहुंच गए। चौकी में काफी देर तक हंगामा हुआ। चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी ने बताया कि काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन