{"_id":"6474fdeb301fdd816804d9f7","slug":"minister-spoiling-the-atmosphere-instead-of-apologizing-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-167387-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: माफी मांगने के बजाए माहौल बिगाड़ रहे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: माफी मांगने के बजाए माहौल बिगाड़ रहे मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापूग्राम श्यामपुर की एक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर अनर्गल बयानबाजी कर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया गया।
खदरी खड़कमाफ में आयोजित बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजयपाल रावत ने कहा कि मारपीट प्रकरण पर माफी मांगने के बजाय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनके सलाहकार अपने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रमक व हिंसात्मक रवैया अपनाने को प्रेरित कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द खत्म हो रहा है और तनाव बढ़ रहा है। इस कृत्य से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने मंत्री पर निर्माण कार्यों में कमीशन लेने का भी आरोप लगाया। इस मौके पर सूरज भट्ट, कुंवरपाल रावत, विकास कंडियाल, रोहित नेगी, हर्षपति, योगराज नौटियाल, धर्मराज पुंडीर आदि मौजूद रहे।