फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Millets are an economical source of iron and calcium.

युवा महिलाओं के लिए वरदान : आयरन व कैल्शियम का किफायती विकल्प हैं मिलेट्स

Wed, 14 Jan 2026 12:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 14 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Millets are an economical source of iron and calcium.
मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने लड्डू शरीर में आयरन और कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने में सहायक होते हैं। एम्स के चिकित्सकों द्वारा किए गए एक हालिया शोध के अनुसार, युवा महिलाओं में आयरन और कैल्शियम के स्तर को सुधारने के लिए मिलेट-आधारित पूरक आहार का नियमित सेवन एक प्रभावी और किफायती विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, इस शोध के निष्कर्ष अभी किसी मेडिकल जर्नल में प्रकाशित नहीं हुए हैं। एम्स प्रशासन का कहना है कि शोध के परिणामों को जल्द ही प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन




मिलेट्स (मोटे अनाज) में ज्वार, बाजरा, रागी (फिंगर मिलेट), कोदा, कंगनी (फॉक्सटेल), कुटकी, सामा (लिटिल मिलेट), और झंगोरा (बार्नयार्ड) आदि प्रमुख हैं। इन सभी में प्रोटीन, फाइबर और खनिज की भरपूर मात्रा होती है। इन अनाजों से बने लड्डू किशोरियों के लिए कितना लाभकारी हैं, इस पर एम्स के काॅलेज ऑफ नर्सिंग और शरीर क्रिया विज्ञान विभाग ने शोध किया। काॅलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल प्रो. स्मृति अरोड़ा ने बताया कि शोध में स्पष्ट हुआ कि इन लड्डुओं के सेवन से विशेष तौर से युवतियों के शरीर में विभिन्न पोषक तत्वों की बढ़ोतरी होती है और उनके शरीर के वजन अथवा संरचना में कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ता है।
विज्ञापन


---



तीन माह तक किया अध्ययन

इस अध्ययन में हॉस्टल में रहने वाली 18 से 23 वर्ष उम्र की 100 से अधिक स्नातक नर्सिंग छात्राओं को शामिल किया गया, जिन्हें दो अलग-अलग समूहों में बांटा गया था। प्रायोगिक समूह की छात्राओं को 90 दिनों तक प्रतिदिन 50 ग्राम मिलेट-आधारित लड्डू के साथ नियमित आहार दिया गया। जबकि दूसरे नियंत्रण समूह की छात्राओं को केवल हॉस्टल का रूटीन आहार ही दिया गया। प्रशिक्षित आहार विशेषज्ञ द्वारा मानकों के आधार पर तैयार किये गए। इन लड्डुओं में रागी, भुना हुआ चना, गुड़ और घी का उपयोग किया गया था। अध्ययन की अवधि तीन माह थी। प्रो. अरोड़ा ने बताया कि तीन महीने तक चले शोध में पाया गया कि प्रायोगिक समूह की छात्राओं में मिलेट लड्डू के सेवन से हीमोग्लोबिन, सीरम फेरिटिन और सीरम कैल्शियम के स्तर में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई जबकि दूसरे समूह की छात्राओं में इन मानकों में कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली और इस समूह की छात्राओं का सीरम फेरिटिन स्तर भी कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed