फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Medal winners of Karate Championship were felicitated

Rishikesh News: कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Tue, 13 May 2025 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Medal winners of Karate Championship were felicitated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। 22वीं उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों को शेम लिटिल स्टार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित चैंपियनशिप में 12 जनपदों के 850 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
नौ से 11 मई तक देहरादून आमवाला के बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में 22वीं उत्तराखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में ऋषिकेश के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर पांच स्वर्ण, तीन रजत व छह कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग की कुमिते प्रतियोगिता में अग्रिमा कुरियाल ने कांस्य व काता प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। भाविका रयाल ने काता में कांस्य, नव्या रतूड़ी, अनिका रतूड़ी, अवनी रतूड़ी ने कुमिते में कांस्य पदक प्राप्त किया। हनु शर्मा ने कुमिते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में अर्णव रावत, गौरव सिंह ने कुमिते में स्वर्ण पदक, आयुष्मान कंडारी, श्रद्धेय नैनवाल और आयुष पंवार ने कुमिते में कांस्य पदक अपने नाम किया। जूनियर वर्ग में रुद्राक्ष त्रिपाठी ने काता में स्वर्ण और टीम काता में रजत पदक प्राप्त किया। पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कोच चंद्र मोहन तिवारी, शेम लिटिल स्टार स्कूल संचालक राहुल पंवार, प्रधानाचार्य इंदु मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed