फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mayor's former IT employee turned out to be a page hacker

मेयर का पूर्व आईटी कर्मचारी ही निकला पेज हैकर

Wed, 15 Jun 2022 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mayor's former IT employee turned out to be a page hacker
मेयर का पूर्व आईटी कर्मचारी ही फेसबुक पेज का हैकर निकला। कर्मचारी मेयर के फेसबुक अकाउंट और पेज को संचालित करता था। हालांकि कर्मचारी की कार्यशैली ठीक न होने के चलते मेयर ने उसको काम से हटा दिया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल और दो सिम जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन

19 मई को मेयर अनीता ममगाई के जनसंपर्क अधिकारी अजय बिष्ट ने पुलिस को उनके फेसबुक पेज के हैक होने केेेे मामले में शिकायत दी थी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पेज से मेयर का पूरा नियंत्रण हटा दिया गया है। आरोपी कई गेम और वीडियो फेसबुक पेज पर पोस्ट कर रहा है। पुलिस ने तहरीर में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि एसटीएफ और साइबर क्राइम थाना ने जांच में पाया कि रायवाला के प्रतीतनगर का रहने वाला युवक विपिन कुकरेती मेयर के फेसबुक पेज के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और दो सिम को जब्त कर लिया है। आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में मेयर के फेसबुक अकाउंट और पेज को संचालित करता था, लेकिन बाद में उसको काम से हटा दिया गया। उसने बदला लेने की नीयत से मेयर के फेसबुक पेज को हैक किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed