फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mayor reprimanded officials for unplanned works

अनियोजित कार्यों पर मेयर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Fri, 25 Feb 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mayor reprimanded officials for unplanned works
03 नगर निगम में आयोजित बैठक में जल संस्थान के अधिकारियों को फटकार लगाती मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
अर्द्धनगरीय पेयजल योजना के अनियोजित कार्यों को लेकर मेयर अनीता ममगाईं ने जलसंस्थान के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मेयर ने तत्काल सभी कार्यों पर रोक लगाते हुए निगम के साथ हुए जलसंस्थान के अनुबंध को रद्द कर दिया। मेयर ने निगम प्रशासन को सख्त शर्तों के साथ जलसंस्थान के साथ नया अनुबंध करने के निर्देश दिए। अनुबंध के उल्लंघन पर मेयर ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में अर्द्धनगरी पेयजल योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। पार्षदों का आरोप है कि ठेकेदार अनियोजित ढंग से खोदाई कर रहे हैं। खोदाई के दौरान भवनों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पार्षदों का कहना था कि गड्ढों को भरने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। इससे आम लोग खासकर वृद्ध और बच्चे गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पार्षदों का यह भी आरोप था कि रात को कार्य होने के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। बीते बुधवार को पार्षदों ने विरोध कर पेयजल योजना के निर्माण कार्यों को रुकवा दिया था। बृहस्पतिवार को मेयर अनीता ममगाईं ने जलसंस्थान और निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। मेयर ने कहा कि पेयजल योजना में बेतरतीब ढंग से हो रही खोदाई से शहर को बदसूरत बनाया जा रहा है। ठेकेदार क्षेत्रीय पार्षद और अधिकारियों को सूचित किए बिना वार्ड में कहीं भी खोदाई शुरू कर देते हैं। मेयर ने कहा कि कई बार चेतावनी के बाद भी ठेकेदार कार्यों में सुधार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनियोजित कार्यों से शहरवासियों को हो रही असुविधा को किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जाएगा। मेयर ने निगम प्रशासन को पुराने अनुबंध को निरस्त कर जलसंस्थान के साथ सख्त शर्तों पर नया अनुबंध करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, जल संस्थान से अधिशासी अभियंता राजेंद्र पाल, सहायक अभियंता एवीएस रावत, अवर सहायक अभियंता मनोज डबराल, पार्षद विपिन, विजय बडोनी, लक्ष्मी रावत, जयेश राणा, मनीष बनवाल, गुरविंदर सिंह, विजेंद्र मोगा और वीरेंद्र रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed