फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mayor inaugurated hi-tech toilet

तहसील में हाईटेक शौचालय का मेयर ने किया उद्घाटन

Fri, 20 Aug 2021 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mayor inaugurated hi-tech toilet
तहसील परिसर में हाईटेक शौचालय का उद्घाटन करती मेयर अनीता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मेयर अनीता ममगाईं ने तहसील परिसर में में नव निर्मित हाईटेक सार्वजनिक शौचालय का लोकर्पण किया। मेयर ने कहा कि हाईटेक शौचालय के निर्माण होने से तहसील वकीलों और फरियादियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के लिए निगम प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत अत्याधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। तहसील का नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह से हाईटेक है। शौचालय में सेंसर बेस्ड यूरिनल सिस्टम लगाया गया है। शौचालय 24 घंटे सातों दिन खुला रहेगा। निगम द्वारा दस हाईटेक शौचालय प्रस्तावित हैं जिनमें से चार बन चुके हैं, तीन निर्माणाधीन है। मेयर ने बताया कि जमीन की उपलब्धता ना होने की वजह से जहां हाईटेक शौचालय निगम नही बनवा पा रहा है, वहां सेमी डिलक्स शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने निगम की स्वच्छता की मुहिम से शहरवासियों से सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र क्वीरियाल, विक्रम सिंह, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, तहसीलदार अमृता शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, सूरत सिंह रौतेला, सुनील नवानी, अनीता रैना, पंकज शर्मा, मनीष बनवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राधा रमोला, लक्ष्मी शर्मा, राजकुमारी जुगलान, डीपी रतूड़ी, पुष्पा मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, रूपेश गुप्ता, रेखा सजवाण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed