फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mayor asked the Additional Chief Secretary to increase the budget of the corporation

मेयर ने अपर मुख्य सचिव से की निगम का बजट बढ़ाने की मांग

Sat, 02 Jul 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mayor asked the Additional Chief Secretary to increase the budget of the corporation
अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने मेयर अनीता ममगाईं से मुलाकात की। मेयर ने अपर मुख्य सचिव से कहा कि बजट के अभाव में शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव से निगम का बजट बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव और अवस्थापना विकास आयुक्त आनंदवर्धन मेयर अनीता ममगाईं से मिले। मेयर ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि राज्य वित्त आयोग से नगर निगम को बेहद कम बजट मिला है। कहा कि नगर पालिका से नगर निगम में अपग्रेड होने के बावजूद 15वें वित्त आयोग में निगम के बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इसकी वजह से अधिकांश धनराशि निगम कर्मचारियों की वेतन में ही खर्च हो जाती है। इस वजह से नगर निगम के निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मेयर ने कहा कि नगर निगम की वित्तीय सेहत को सुधारने के लिए ऋषिकेश के बजट को बढ़ाने की जरूरत है। मेयर ने उन्हें बताया कि बजट के अभाव में ट्रेंचिंग ग्राउंड का कार्य भी प्रभावित हो गया है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव से पुराने कूड़े के निस्तारण के लिए धन अवमुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन

मेयर ने अपर मुख्य सचिव को बताया कि निगम की ओर से निराश्रित पशुओं पर हर महीने करीब दस लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं। मेयर ने नगर आयुक्त के पद पर पूर्णकालिक तैनाती की मांग भी की। बैठक के दौरान अपर निदेशक अशोक कुमार पांडे, नगर आयुक्त गिरीश चंद्र गुणवंत, एसडीएम शैलेंद्र नेगी और अधिशासी अभियंता रवि पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed