ऋषिकेश: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रायवाला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक शव को नीचे उतार कर बैड पर रखा हुआ था। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश के रायवाला आर्मी छावनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची थाना रायवाला और स्थानीय प्रशासन की टीम ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के एम्स भेज दिया है। थाना रायवाला पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।
थाना रायवाला प्रभारी भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूबेदार देशराज 6 एमटीएन आरटी ब्रिगेड/262 एफडी रायवाला ने सूचना दी कि एक महिला पिंकी (काल्पनिक नाम) कुमारी (25) पत्नी पप्पू कुमार, निवासी ग्राम भूसवर, थाना विभूतिपुर, तहसील रुशेरा, जिला समस्तीपुर बिहार, हाल निवासी - क्वाटर नंबर 54/02 जीपी बिहार रायवाला आर्मी कैंट ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रायवाला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक शव को नीचे उतार कर बैड पर रखा हुआ था। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। छानबीन के बाद पता चला कि महिला के विवाह को अभी चार साल ही हुए थे। थाना पुलिस ने एसडीएम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अयोध्या उनियाल ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश के मोर्चरी भेज दिया है।