फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Markets started coloring in the colors of G-20

Rishikesh News: जी-20 के रंग में रंगने लगे बाजार

Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Markets started coloring in the colors of G-20
बाजार में दुकानाें के आगे लगाए गए साइनबोर्ड
विज्ञापन




देहरादून रोड, घाट रोड और हरिद्वार रोड की दुकानें जी-20 के रंग में रंगने लगी हैं। दुकानों के आगे एक जैसे साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। वहीं निर्माण कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए मजदूर दिन रात काम पर लगे हुए हैं।



27 जून को त्रिवेणी घाट पर जी-20 के तहत गंगा आरती होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से देहरादून रोड, हरिद्वार रोड और त्रिवेणी घाट पर दुकानों का रंग रोगन कर उनके आगे साइन बोर्ड लगाए गए हैं। जो साइन बोर्ड बनाए गए हैं उनकी पृष्ठभूमि में एपणं कला झलक रही है। देहरादून रोड पर दीवारों पर चित्रकारी की जा रही है। त्रिवेणी घाट पर 100 फीट ऊंचे स्तंभ पर तिरंगा भी लगा दिया गया है। यहां शिव पार्वती की प्रतिमा और श्रीकृष्ण अर्जुन की प्रतिमा का भी रंग रोगन किया गया है। आरती स्थल की सजावट का काम भी पूरा हो गया है। त्रिवेणी घाट पर एमडीडीए के उद्यान विभाग की ओर से फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। घनश्याम दास बिड़ला की प्रतिमा को शिफ्ट करने के बाद रैंप को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं ऊर्जा निगम ने भी सभी काम पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन


लोहे के एंगल में उलझकर गिर रहे लोग

जी-20 के कामों के दौरान सिंचाई विभाग ने आरती स्थल के पास से पूर्व लगाई गई स्टील बैरिकेडिंंग को गैस कटर से काट दिया, लेकिन उसका बाकी ठूठनुमा हिस्सा ऐसे ही छोड़ दिया। ऐसे में लोग इन पर उलझकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed