{"_id":"57630c404f1c1b5a7211ba4d","slug":"mansa-devi-tirahe-guldar-show-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":" मंसा देवी तिराहे पर दिखा गुलदार, दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसा देवी तिराहे पर दिखा गुलदार, दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : filephoto
हरिद्वार बाईपास मार्ग पर मंसा देवी तिराहा के समीप गुलदार दिखाई देने से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने आबादी से सटे जंगल में हवाई फायर झोंके और घंटो कांबिंग की, लेकिन गुलदार नजर नहीं आया। वन विभाग के अफसरों ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
लालपानी बीट के मंसा देेवी तिराहे पर भुट्टे बेचने वाले एक बुजुर्ग को बृहस्पतिवार को मंसा देवी जाने वाले मार्ग के पास गुलदार चहलकदमी करते नजर आया। बदहवास हालत में उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, गुलदार की दस्तक से लोगों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच ऋषिकेश रेंज कार्यालय को सूचित किया। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद तीन राउंड फायर हवा में झोके।
विज्ञापन
मंसा देवी क्षेत्र से सटे जंगल में कांबिंग की, लेकिन गुलदार नजर नहीं आया। वन दारोगा सुनील रावत ने बताया कि घंटो छानबीन में गुलदार के पद चिन्ह के निशान कहीं नहीं मिले। हालांकि वनक्षेत्र होने के कारण गुलदार की दस्तक से इनकार नहीं किया जा सकता है। मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन